फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वैन को मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल; वैन के उड़े परखच्चे

Sun, 29 Nov 2026 06:11 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली ओमनी वैन को टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के समय वैन में बच्चे सवार नहीं थे। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
स्कूली वैन के उड़े परखच्चे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे के पास बीती रात तेज रफ्तार ट्रक और स्कूली वैन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ओमनी वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। गनीमत रही कि घटना के समय वैन में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे। वैन में केवल चालक ही मौजूद था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपार के बड़वई में कबाड़ गोदाम में भीषण आग: पांच किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार,  छह घंटे तक धधकता रहा

जानकारी के अनुसार, ओमनी वैन का चालक रात के समय वैन लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान अमलाई थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा कि वैन का चालक अंदर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए और उसका आकार तक बदल गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह जानकारी जुटाई जा रही है कि दुर्घटनाग्रस्त ओमनी वैन किस स्कूल में लगी हुई थी और रात के समय वह कहां जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय वैन में कोई बच्चा या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। केवल चालक के सवार होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें