फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बरात जा रहे बाइक सवार युवक को कुचला, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

Fri, 02 May 2025 10:04 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: राजेश साकेत के परिजनों ने बताया कि वह रमपुरवा बारात में शामिल होने जा रहा था। दूल्हे की गाड़ी आगे निकल चुकी थी और बारातियों की बस पीछे थी। हमने उसे कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अपने एक साथी के साथ बाइक से ही रवाना हो गया। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
देवलौंद थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र के शिव शक्ति आश्रम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस दुर्घटना में 28 वर्षीय राजेश साकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजेश साकेत अपने एक साथी के साथ ब्यौहारी से रमपुरवा एक बारात में जा रहा था। जब वे शिव शक्ति आश्रम के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। देवलौंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय निवासी विमल यादव ने कहा, यह बहुत दुखद घटना है। इस तरह सड़क पर तेज रफ्तार वाहन चलाना बेहद खतरनाक है। प्रशासन को इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें: लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं ने 25 स्थानों पर किया एक साथ प्रदर्शन, कहा- इस षड्यंत्र से बचना होगा

पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। यह इलाका पहले भी तेज रफ्तार वाहनों की वजह से कई हादसों का गवाह बन चुका है। स्थानीय लोग लगातार इस समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान दिला रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

राजेश साकेत के परिजनों ने बताया कि वह रमपुरवा बारात में शामिल होने जा रहा था। दूल्हे की गाड़ी आगे निकल चुकी थी और बरातियों की बस पीछे थी। हमने उसे कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अपने एक साथी के साथ बाइक से ही रवाना हो गया। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद पूरी बारात का माहौल गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें