मां ने बताया कि दिव्या कॉलेज की पढ़ाई के दौरान शहडोल में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। इस दौरान उसकी हिमांशु से दोस्ती हुई थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह दोस्ती इस तरह खत्म होगी।
शहडोल जिले के अमलाई में रहने वाली 29 साल की दिव्या सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिव्या एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी। वह अपनी मां से जबलपुर प्रशिक्षण का बहाना बनाकर घूमने के लिए गई थी। शहडोल में ट्रेन से उतरने के बाद उनका मार्ग बदल गया था।
पुलिस के अनुसार, दिव्या को उनके मित्र हिमांशु मिश्रा ने स्टेशन से उतारा और उसे अपने साथ पहड़िया पिकनिक मनाने के लिए ले गया। लौटते समय उनकी बाइक एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से दिव्या को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हिमांशु का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मां ने बताया कि दिव्या कॉलेज की पढ़ाई के दौरान शहडोल में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। इस दौरान उसकी हिमांशु से दोस्ती हुई थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह दोस्ती इस तरह खत्म होगी। परिवार के एक करीबी मित्र ने कहा कि दिव्या एक होनहार और मेहनती थी। वह हमेशा अपने करियर को प्राथमिकता देती थी। वहीं, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।