फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत, पड़ोसी खेत मालिक ने फसल बचाने के लिए फैला रखे थे जीआई तार

Fri, 16 Jan 2026 02:20 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हुडरहा में खेत की जीआई तार में अवैध रूप से लगाए गए करंट की चपेट में आने से 43 वर्षीय किसान नंदलाल सिंह गोंड की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और करंट लगाने वाले खेत मालिक की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुडरहा में एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आलू की फसल को बंदरों और जानवरों से बचाने के लिए पड़ोसी किसान की ओर से खेत में जीआई तारों में लगाए गए करंट की चपेट में आने से 43 वर्षीय नंदलाल सिंह गोंड की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नंदलाल सिंह गोंड पिता दशरथ सिंह गोंड उम्र 43 वर्ष, ग्राम हुडरहा के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि नंदलाल रोज की तरह अपने खेत में काम करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। जब परिजन उनकी तलाश में खेत की ओर पहुंचे तो नंदलाल का शव खेत के पास पड़ा मिला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना जयसिंहनगर थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि नंदलाल के खेत से सटे हुए एक अन्य खेत में आलू की फसल लगी हुई थी। इस खेत के मालिक ने फसल को जंगली और आवारा जानवरों और बंदरों से बचाने के उद्देश्य से खेत के चारों ओर लगी जीआई तारों में अवैध रूप से करंट प्रवाहित कर रखा था। इसी करंट की चपेट में आने से नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हिंदू सम्मेलन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, आरएसएस को लेकर कही ये बड़ी बात
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही करंट लगाने वाले खेत मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने खेतों में करंट लगाने जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें