फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रिश्तेदारी में घूमने आए बालक की नदी में डूबने से मौत, नहाते समय हुआ हादसा; दूसरे दिन मिला शव

Mon, 20 Jan 2025 11:34 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: अमलाई थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि बालक अपने एक साथी के साथ नदी में नहाने गया, तभी यह घटना घटी है। मामले पर मर्ग कायम कर शव को बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
नदी से शव को बाहर निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र में स्थित सोन नदी डैम के नीचे नहा रहे बालक की डूबने से मौत हो गई, जिसकी लाश पुलिस को दूसरे दिन मिली है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बालक की लाश को नदी से बाहर निकाला है। सोमवार को पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है। बालक छत्तीसगढ़ के रामगढ़ का रहने वाला था और वह अमलाई अपने रिश्तेदारी में घूमने आया था, और नदी नहाने अपने एक दोस्त के साथ गया तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुशील उर्फ दीपक विश्वकर्मा पिता कमलेश विश्वकर्मा (14) महेंद्रगढ़ जिले के रामगढ़ का रहने वाला था। अभी कुछ दिनों पहले वह अपने रिश्तेदारी में अमलाई घूमने आया हुआ था। रविवार को वह अपने एक दोस्त के साथ अमलाई थाना क्षेत्र के सोन नदी डैम के नीचे नदी में नहा रहा था। नहाते-नहाते बालक गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। उसके दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद दोस्त ने इसकी जानकारी घर जाकर परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की खबर दी गई। काफी तलाश करने के बाद भी बालक का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने सुबह फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से बालक के शव को पानी से बाहर निकल गया है।

अमलाई थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि बालक अपने एक साथी के साथ नदी में नहाने गया था। वह नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। घटना दिनांक को तलाश करने के बाद बालक का शव बरामद नहीं हो पाया था, क्योंकि रात हो गई थी। जिसकी वजह से सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आज शव को पानी से बाहर निकाल लिया है। मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें