फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मवेशी देखने जा रहे बालक की मौत, रास्ते में जहरीले कीड़े ने काटा, देवलौंद का मामला

Fri, 26 Sep 2025 05:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के अमिलिहा गांव में 13 वर्षीय दीपेंद्र कोल की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। उसका शव घर से आधा किलोमीटर दूर जंगली रास्ते पर मिला। पैर में काटने के निशान थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है, पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़, जांच करती पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के अमिलिहा गांव में 13 वर्षीय बालक की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई है। बालक का शव घर से आधा किलोमीटर दूर एक जंगली सड़क में मिला है। शव को सड़क में देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि देवलौंद के अमिलिहा गांव में यह घटना घटी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बालक दीपेंद्र कोल पिता रामसरोवर घर से खेत की ओर निकला था। लेकिन वह काफी देर तक जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाशने लगे,और तभी गांव में खबर आई कि एक बालक का शव जंगली रास्ते में पड़ा है। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह दीपेंद्र का शव है। इसके पैर में जहरीले कीड़े के काटने के निशान दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें- कमाई का ऐसा जुगाड़ देख प्रशासन भी रह गया दंग! सीहोर में पकड़ा चलता-फिरता पेट्रोल पंप, जानें मामला
विज्ञापन


इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बालक की मौत गोहाटी के काटने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने कहा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना मुमकिन होगा।
विज्ञापन


घटना के बाद से गांव में मातम पसरा गया है। परिजनों ने कहा कि बालक अपने मवेशियों को देखने घर से जंगल की ओर निकला था, और मां ने उसे रोक भी था कि मवेशी अपने समय पर वापस लौट जाएंगे, लेकिन वह नहीं माना और मवेशियों की तलाश करने निकल गया। उसके साथ यह घटना घट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें