फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तालाब में डूबने से चार साल के बच्चे की मौत, नानी के साथ नहाते गया था, गहरे पानी में डूबा

Sat, 10 May 2025 01:42 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दें। गहरे पानी के पास बच्चों को न जानें दें। 
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के केशवाही चौकी क्षेत्र में एक 4 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बालक निखिल सिंह कोतमा जमुनिया का रहने वाला था। वह अपनी नानी के घर केशवाही के कोटा टोला पिपरिया गांव में घूमने आया था। बच्चा नानी के साथ पिपरिया तालाब में नहा रहा था, इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सरहदी जिलों में रेड अलर्ट, बाजार बंद, लोगों को घरों में रहने की सलाह, कहां कैसे हैं हालात

पुलिस ने बताया कि बालक निखिल अपनी नानी के साथ तालाब में नहाने गया था। नानी के नहाते समय निखिल खेल रहा था। अचानक नानी ने देखा कि वह पानी में डूब गया है। नानी ने आस-पास नहा रहे लोगों को आवाज दी, सभी ने मिलकर निखिल को पानी से निकालने का प्रयास किया। उसे तालाब से बाहर निकाला गया, तब उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। निखिल के परिवार ने बताया कि वह खुशमिजाज और चंचल था। हम जिसे हमेशा खेलते और हंसते-खिलखिलाते देखते थे, अब वह हमारे बीच नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र के बीच ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज परियोजना के एमओयू पर आज होंगे हस्ताक्षर

चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें