फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: शहडोल में 12 घंटे में 4 मौतें, एक अन्य गंभीर घायल; हादसों के बाद यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Sun, 17 May 2026 04:07 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के ब्यौहारी क्षेत्र में 12 घंटे के भीतर हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन तिराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी गंभीर नजर नहीं आ रहा। ब्यौहारी क्षेत्र में महज 12 घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत के बाद यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने भी यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


बीती मध्य रात्रि करीब 3 बजे ब्यौहारी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन तिराहे के पास सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे दो यात्रियों को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सीधी जिले के रहने वाले 63 वर्षीय रामराज साहू की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दोनों यात्री ब्यौहारी तक बस से आए थे और वहां से सीधी जाने वाली दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे।

घायल यात्री का उपचार जारी
इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामराज साहू को मृत घोषित कर दिया। घायल यात्री का उपचार जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhojshala Verdict: भोजशाला का अयोध्या कनेक्शन, 10 सिद्धांतों जिन पर टिका हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

इससे पहले शनिवार दोपहर ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बेडरा गांव के पास भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें अंकित साहू, पियूष सिंह और गीता साहू की मौत हो गई थी। इस घटना के 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि एक और हादसे ने जिले को झकझोर दिया।
विज्ञापन


यातायात विभाग पर गंभीर आरोप
लगातार हो रहे हादसों को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम ने यातायात विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में यातायात व्यवस्था पूरी तरह लचर हो चुकी है और यातायात प्रभारी संजय जायसवाल की लापरवाही के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना हेलमेट और तेज रफ्तार वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें