फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तीन साल का मासूम घर के आंगन में खेल रहा था, कुएं में गिरा और हो गई मौत

सार

Shahdol News: शहडोल जिले में तीन साल के मासूम की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वह घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते कुएं के करीब पहुंचा और नीचे गिर गया। जब तक घर वालों को पता चलता या वह बचाने जाते, तब तक उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
शहडोल का जयसिंहनगर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के गिरुई बड़ी गांव में तीन साल के मासूम की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। मासूम घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कुएं के करीब पहुंचा और उसमें गिर गया। 

विज्ञापन


घर वालों को जब पता चला, तब तक देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने मासूम को बाहर निकला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गिरुई बड़ी गांव तीन वर्षीय मासूम मयंक बैगा पिता मुकेश बैगा की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। विवेचना अधिकारी भैया लाल सिंह ने बताया कि मासूम घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कुएं तक जा पहुंचा। कुएं में दीवाल (जगत) नहीं थी। मासूम उस कुएं में जा गिरा। घटना के बाद कुएं में गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर दौड़े। आसपास के लोग भी शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत कुएं में उतरकर मासूम को निकालने का प्रयास किया। जब तक मयंक को परिजन बाहर निकाल पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही की और मासूम का पीएम करवाया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें