फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: पेट्रोल पंप में सिगरेट पीने से मना किया तो शराबी युवक ने फेंक दिया बोतल बम, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2022 11:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में पेट्रोल पंप में सिगरेट पीने से मना करने पर एक शराबी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर पेट्रोल पंप में बोतल बम फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में शहर के बीचों-बीच स्थित नथमल सरावगी पेट्रोल पंप में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल दो युवकों ने पेट्रोल पंप में बोतल बम फेंक दिया था, लेकिन मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तत्काल आग के फैलने से पहले ही उस पर पानी डाल के उसे बुझा दिया। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है। बोतल बम फेंकने वाले दोनों आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से कर ली गई है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि दो युवक जिसमें एक का नाम रवि सोनी है, वह करीब 9:30 बजे रात को शराब के नशे में धुत्त होकर  पेट्रोल भरवाने आया था। उस दौरान वह हाथ में सिगरेट लिए हुआ था। जलती हुई सिगरेट देखकर पंप के कर्मचारियों ने उसे दूर जाने के लिए समझाया, जिस पर वह विवाद करने लगा। तब कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पंप से दूर किया। इस दौरान आरोपी पेट्रोल पंप को जलाकर उड़ा देने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद वह एक अन्य साथी के साथ पेट्रोल पंप बंद हो जाने के बाद 11:30 बजे के लगभग आया और बोतल में आग लगाकर पेट्रोल पंप की और फेंक दिया।

हालांकि राहत की बात ये है कि पेट्रोल पंप में किसी तरह का कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। समय रहते आग को बुझा लिया गया। पेट्रोल पंप में आग लगने पर करीब एक किमी तक का क्षेत्र प्रभावित हो सकता था। पेट्रोल पंप के ठीक बाजू में लकड़ी का टाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें