फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: 92 साल की वृद्धा से दुष्कर्म करने वाला एक दिन में गिरफ्तार, 40 हजार का इनाम रखा था पुलिस ने

Sat, 14 Jan 2023 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में 92 साल की वृद्धा से शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देने वाले दुष्कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 24 घंटे की मेहनत में उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल में 92 साल की वृद्धा से शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देने वाले दुष्कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 24 घंटे की मेहनत में उसे दबोच लिया। पुलिस टीम ने उस पर 40 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना शर्मसार करने वाली थी। आरोपी की पता लगाने के लिए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए व ग्राम जुगवारी, बंधवाबाड़ा, चन्दनिया, अंतरा, अंतरी, झगरहा, खौहाई में आरोपी के हुलिया के आधार पर थाना कोतवाली से अलग-अलग टीमें बनाई गईं। आरोपी के हुलिए के आधार पर संदेही 42 वर्षीय भगवंता कोल उर्फ संजू कोल पिता स्व. बिकई कोल निवासी ग्राम अंतरा थाना कोतवाली को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध करना कबूल किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल व अन्य सामग्री जब्त की गई है।

ऐसे हुआ था घटनाक्रम
बता दें कि मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहडोल कोतवाली थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि लगभग 92 साल की बुजुर्ग महिला गुरुवार रात को शहडोल रेलवे स्टेशन पर आई थी और रात में शहडोल रेलवे स्टेशन पर ही रुक गई। उसे जुगवारी के लिए अपने रिश्तेदार के यहां जाना था। वह अगली सुबह ऑटो करके निकली और जुगवारी से पहले एक तिराहे के पास ऑटो से उतर गई और वहीं किसी का इंतजार कर रही थी। वहां से गुजर रहे एक बदमाश ने पहले बुजुर्ग महिला को लिफ्ट का सहारा देने की बात कही फिर महिला को बैठाकर जंगल में ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


दुबे ने बताया कि बुजुर्ग महिला बचाव के प्रयास में जख्मी हो गई। आरोपी महिला को जंगल में छोड़कर भाग गया। महिला की कराह सुनकर वहां से जा रहे एक व्यक्ति ने उसे पास के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति ने महिला के रिश्तेदारों को खबर की। कोतवाली पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 10 हजार रुपये एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डीएस सागर  द्वारा 30 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें