शहडोल के देवलोंद थाना के बुढ़वा समान गांव में दो लोगों ने मिलकर एक वृद्ध की हत्या कर दी है। खेत में से मिट्टी भरा ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर दोनों ने हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी जीडी तिवारी ने बताया कि मृतक छोटे लाल कोरी (65) के खेत से आरोपी माखन कुम्हार एवं ट्रैक्टर चालक लालजी वैश्य मिट्टी भरा ट्रैक्टर निकाल रहे थे। इस बात का विरोध छोटेलाल कर रहा था। विरोध में छोटेलाल ट्रैक्टर के सामने खड़ा हो गया और ट्रैक्टर निकालने से मना कर दिया। इससे नाराज आरोपी माखन एवं ट्रैक्टर चालक लाल जी ने उसके साथ मारपीट की। वृद्ध गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान रीवा में छोटेलाल की मौत हो गई। पुलिस ने अब मामले पर आरोपी माखन एवं ट्रैक्टर चालक लाल जी पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।