फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: बरात लेकर आई बस, चालक की हाई टेंशन करंट लगने से मौत, सोने के दौरान हुआ हादसा

Mon, 22 May 2023 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में बस चालक की हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से मौत हो गई है। वह जबलपुर से बस लेकर पहुंचा था। बस के ऊपर सोने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर से शहडोल बरात लेकर आए बस चालक की हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना के दौरान बस में केवल बस चालक मौजूद था। बरातियों को छोड़ बस स्कुल के समीप खड़ा कर चालक बस की छत में सोने गया था तभी यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसर सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर के एक परिवार में जबलपुर से बरात लेकर बस (MH - 46-BB- 1457) से शहडोल के  कंचनपुर आई थी। बरात लगने के बाद बस चालक राम कुमार मौर्य पिता गणेश मौर्य (33) निवासी जबलपुर ने बस एक जगह पार्क कर दी। लेकिन बस के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। चालक बस के ऊपर सोने के लिए चढ़ा और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। चालक बुरी तरह से झुलस गया। इस घटना के दौरान बस चालक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरी परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। सोहागपुर थाना प्रभारी अनिल पटेल का कहना है कि बरात लेकर आई किसी बस में शॉर्ट सर्किट के चलते चालक की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें