फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP महिला के गंभीर आरोप: पति निकला नपुंसक तो रिटायर्ड IAS ससुर ने संबंध बनाने की कोशिश की, 5 माह पहले हुई थी शादी 

Sun, 08 May 2022 12:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में एक महिला ने पति और रिटायर्ड IAS ससुर पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने रिटायर्ड आईएएस ससुर पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सतना में केस दर्ज कर आरोपी की जांच की जा रही है। वहीं, ससुराल पक्ष की तरफ से फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन
महिला ने रिटायर्ड आईएएस ससुर पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में एक महिला ने पति और रिटायर्ड IAS ससुर पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने रिटायर्ड आईएएस ससुर पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सतना में केस दर्ज कर आरोपी की जांच की जा रही है। वहीं, ससुराल पक्ष की तरफ से फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन

 
पीडिता का कहना है कि 24 नवंबर 2021 को रिटायर्ड आईएएस ने उनके बेटे से भोपाल के सयाजी होटल में शादी कराई। शादी के बाद पता चला कि उनका लड़का शारीरिक रूप से अक्षम है। यह बात ससुराल पक्ष ने छिपाई। पीडिता का आरोप है कि उसके विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। और उसके चरित्र पर सवाल उठाए गए। पीडिता ने यह भी आरोप लगाया कि उससे 7 लाख रुपए और फॉर्च्युनर गाड़ी की मांग की गई।
 
इस मामले में ससुराल पक्ष ने महिला के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनकी तरफ से भी फैमिली कोर्ट में केस चलाया गया है। जिस पर अगली सुनवाई 11 मई को होना है।
विज्ञापन

 
वहीं, सतना एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि महिला की तरफ से शिकायत मिली थी। दूसरे पक्ष ने भी अपनी शिकायत दी है। पारिवारिक विवाद का मामला है। दोनों ही पक्षों की काउंसलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें