फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: घायल महिला को खाट पर लेकर इलाज कराने पहुंचे परिजन, सड़क के आभाव में पैदल तय किया छह किमी का सफर

Sun, 04 Sep 2022 12:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

सिवनी जिले के घंसौर ब्लॉक के बखरीमल गांव में एक महिला करंट लगने से करीब 70 फीसदी जल गई। गांव में सड़क न होने पर महिला के परिजन उसे खाट में लेकर छह किमी दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
महिला को खाट में लेकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाते परिजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आदिवासी क्षेत्र में कंरट लगने से घायल एक महिला को इलाज के लिए परिजन खाट में लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सड़क के अभाव में परिजन घायल महिला को करीब 6 किमी दूर तक खाट पर लेकर पहुंचे। दरअसल शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें सिवनी के आदिवासी बहुल घंसौर ब्लॉक के बखरीमल गांव की महिला को शुक्रवार को एक खाट पर ले जाते हुए दिखाया गया था, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान लिया। प्रशासन ने ग्रामीणों को सुगम परिवहन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब चार बजे खेत में काम करने के दौरान बिजली का तार गिरने से महिला 70 प्रतिशत झुलस गई। ग्रामीण घायल महिला को खाट पर बैठाकर पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे घंसौर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में महिला को आगे के इलाज के लिए जबलपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

घनसोर के अनुमंडल दंडाधिकारी अमित बम्होलिया ने बताया कि उनके अधिकार क्षेत्र के एक गांव में महिला को छह किलोमीटर तक खाट पर ले जाने की जानकारी मिली है। यह बरगी बांध के जलमग्न क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश परिवारों का पुनर्वास किया जा चुका है, लेकिन कुछ लोग अभी भी छोटी बस्तियों में रह रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि वहां एक संकरी मिट्टी की पगडंडी है जो चलने योग्य नहीं है। मैं स्थिति का जायजा लेने और ग्रामीणों के लिए आसान परिवहन सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को बखरीमल गांव का दौरा करूंगा। घनसोर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष बागरी ने कहा कि बखरीमल से धूममाल तक कोई सड़क नहीं है क्योंकि यह वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें