फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवनी में विमान हादसा: ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनी विमान पलटा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Fri, 30 May 2025 06:18 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

Plane accident in Seoni : सिवनी जिले में ट्रेनी विमान लैंडिंग के दौरान फिसलकर पलट गया, सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। रेड बर्ड एविएशन द्वारा विमान ढंकने की त्वरित कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। 
विज्ञापन
दुर्घटना ग्रस्त विमान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले के सुकतरा स्थित मेस्को एरोस्पेस कंपनी की हवाई पट्टी पर शुक्रवार सुबह एक गंभीर हादसा हुआ। एक ट्रेनी विमान लैंडिंग के दौरान असंतुलित होकर फिसल गया और फिर पलट गया। यह घटना सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच की है। सौभाग्य से, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने विमानन प्रशिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेनी विमान रनवे पर लैंड करते समय पहले बायीं ओर झुका, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद विमान तेजी से एक ओर पलट गया। यह पूरी घटना कुछ ही सेकंड में घटित हो गई, जिसे वहां मौजूद कुछ स्थानीय नागरिकों और स्टाफ ने अपनी आंखों से देखा।

ये भी पढ़ें- 30 साल में तय किया तांगे से मेट्रो तक का सफर, लेकिन इससे नहीं मिला छुटकारा
विज्ञापन


रेड बर्ड एविएशन की संदिग्ध प्रतिक्रिया
घटना के कुछ ही देर बाद, संबंधित ट्रेनिंग कंपनी रेड बर्ड एविएशन के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विमान को तिरपाल से ढंक दिया। इस त्वरित कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने एक लापरवाही को छिपाने की कोशिश के रूप में देखा। बिना किसी जांच अधिकारी की उपस्थिति में विमान को ढंकना कई सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि क्या इस हादसे को छिपाने की कोशिश की जा रही है? 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'ढाई पग' की चौड़ाई में भी जलता है धर्म का दीप, भगवान शिव की परम भक्त मां अहिल्या की कहानी

प्रशिक्षण प्रणाली पर सवाल
इस हादसे ने विमानन प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए हैं। ट्रेनी विमान उड़ाने से पहले कई चरणों की कड़ी ट्रेनिंग और निरीक्षण आवश्यक होते हैं। लेकिन इस हादसे से पता चलता है कि या तो प्रशिक्षण में कमी थी, या फिर सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हुआ। इधर विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसी ट्रेनी पायलट से लैंडिंग के समय विमान पलटता है, तो यह उसकी तकनीकी समझ, अनुभव की कमी, या प्रशिक्षण प्रणाली की खामियों को बताता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें