फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni: उफनते नाले को देख पेड़ पर चढ़े दंपति, एसडीईआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर बचाया, बाइक सहित नाले में बहा युवक

Wed, 24 Jul 2024 08:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

जिले में मूसलाधार बारिश के बीच मुआरी खापा गांव में खेत पर काम कर रहे पति-पत्नी घर लौटते समय नाले में आई बाढ़ के बीच फंस गए। नाले में पानी का बढ़ता स्तर देखकर दोनों जान बचाने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गए। एसडीईआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को बचाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अति बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बारिश के चलते बंडोल थाना अंतर्गत मुआरी-खापा गांव के खेत में काम कर रहे पति-पत्नी घर वापस लौटने के दौरान नाले में आई बाढ़ में फंस गए। जान बचाने एक पेड़ पर चढे पति-पत्नी को एसडीईआरएफ टीम ने रेस्क्यू करके बचाया। इसके साथ ही एक युवक उफनते नाले को पार करते समय पानी में बह गया। 
विज्ञापन


बाढ़ में पति-पत्नी के फंसे होने की जानकारी मिलने पर एसडीईआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और नाले के तेज बहाव में मोटर बोट को उतारकर पेड़ पर फंसे सवितलाल (45) व उसकी पत्नी संतोषी भलावी (40) को सुरक्षित बचा लिया। 

भू-अभिलेख अधीक्षक शनिशाह परतेती ने बताया कि अतिवृष्टि के दौरान उफनाते नदी-नालों को पार करने का जोखिम आमजन ना उठाएं। नदी किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर जाकर जिला प्रशासन का सहयोग करें। परतेती ने बताया कि कन्हान पिपरिया में बाढ़ में कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है, टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


युवक का नही मिला सुराग

जिले के बरघाट थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब छह बजे तेज वर्षा से उफान पर आए नाला को पार करते समय एक बाइक सवार बाइक समेत बह गया। सूचना मिलते ही बरघाट पुलिस के साथ होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैश ने बताया है कि धपारा-पौनार मार्ग पर पड़ने वाला नाला जोरदार वर्षा के कारण उफान पर है, इसके बावजूद लालपुर गांव निवासी मदन पुत्र प्रहलाद तुरकर (36) बाइक से नाला पार कर रहा था, इस दौरान वह पानी के तेज बहाव के कारण बाइक समेत बह गया। थाना प्रभारी ने बताया है कि उसकी तलाश की जा रही लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें