फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni News: पालकी में बैठकर रवाना हुईं सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन, भावुक हुआ पूरा माहौल

Sun, 05 Oct 2025 08:49 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

सिवनी की कलेक्टर संस्कृति जैन के भोपाल तबादले पर भावुक विदाई दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पालकी में बैठाकर विदा किया। माहौल गीत “पालकी में होके सवार चली रे...” से गूंज उठा। संस्कृति जैन की ‘वन गिफ्ट ए डे’ मुहिम समेत उनके कार्यों की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
कलेक्टर संस्कृति जैन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले से एक ऐसा नजारा सामने आया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। कलेक्टर संस्कृति जैन का ट्रांसफर भोपाल हो गया है। विदाई के मौके पर जब अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें पालकी में बैठाकर विदा किया, तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन




कलेक्टर संस्कृति जैन के लिए साथी अधिकारियों ने विदाई समारोह रखा था। पार्टी के बाद जब वे भोपाल रवाना होने लगीं तो सभी ने मिलकर उन्हें कबूतर वाली पालकी में बैठाया। इसी दौरान बैकग्राउंड में गाना बजने लगा — “पालकी में होके सवार चली रे, मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे...” — माहौल पूरी तरह भावनाओं से भर गया।

ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: छिंदवाड़ा के बाद अब बैतूल में दो मासूमों की मौत, अब तक 16 बच्चों की जान ले चुका जहरीला सिरप
विज्ञापन


इस दौरान कलेक्टर की दोनों बेटियां भी अपनी मां के साथ पालकी में बैठीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर अधिकारी और कर्मचारी की आंखें नम हो गईं। लोगों ने कहा कि मैडम का सिवनी के लिए योगदान याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


संस्कृति जैन का ट्रांसफर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल के पद पर हुआ है। सिवनी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई अभिनव पहल कीं। इनमें सबसे चर्चित रही ‘वन गिफ्ट ए डे’ मुहिम। इस अभियान से जिले के अधिकांश सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए टेबल और कुर्सियों की व्यवस्था हो पाई। अचानक हुए ट्रांसफर से लोग भावुक हो उठे। कई लोगों ने कहा कि संस्कृति जैन जैसी संवेदनशील अधिकारी जिले में बहुत कम आईं। विदाई के बाद भी लोगों की भीड़ उन्हें अलविदा कहने पहुंचती रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें