फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी से महाराष्ट्र तक अलर्ट: भीमगढ़ बांध के खोले गए गेट, उफान पर वैनगंगा नदी; कई जिलों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Wed, 12 Aug 2026 10:10 AM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

MP News: सिवनी के छपारा क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते भीमगढ़ बांध का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बांध के गेट नंबर 5 और 6 को एक-एक मीटर खोला गया है, जिससे करीब 283 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भीमगढ़ बांध के दो गेट खोले गए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कई जिलों समेत सिवनी जिले के छपारा क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते संजय सरोवर जलाशय (भीमगढ़ बांध) का जलस्तर निर्धारित सीमा से ऊपर पहुंच गया है। जल प्रबंधन को दुरुस्त रखने और सुरक्षा के मद्देनजर जल संसाधन विभाग द्वारा बांध के कुल 10 गेट में से दो जल द्वारों (गेट क्रमांक 5 और 6) को एक-एक मीटर तक खोल दिया गया है। इन गेटों के खुलने से बांध से करीब 283 क्यूमेक्स (लगभग 10 हजार घन फीट प्रति सेकंड) पानी की निकासी शुरू हो चुकी है। इसके कारण वैनगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन




हालांकि, कुछ दिन पूर्व लगातार बारिश के चलते इन्हें खोला गया था। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कई दिनों से लगातार बारिश का क्रम जारी है। इसी के चलते बांध में पानी अधिक हो गया था।
विज्ञापन


प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
भीमगढ़ बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने वैनगंगा नदी के तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने, नदी किनारे न जाने और जलभराव की स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील की है। नदी के घाटों, पुलों और जल प्रवाह वाले क्षेत्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: एमपी में 72 घंटे से बारिश का दौर, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-गुना में स्कूल बंद

महाराष्ट्र के गोंदिया और भंडारा तक दिखेगा असर
एशिया के इस सबसे बड़े मिट्टी के बांध से पानी छोड़े जाने का असर न केवल सिवनी, बल्कि पड़ोसी जिले बालाघाट और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया तथा भंडारा जिलों में भी देखने को मिलेगा। चूंकि वैनगंगा नदी आगे चलकर इन क्षेत्रों से होकर गुजरती है, इसलिए महाराष्ट्र और बालाघाट के प्रशासनिक अमले को भी इसकी सूचना दे दी गई है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तटीय बस्तियों को सुरक्षित रख सकें। मौसम विभाग की मानें तो यदि क्षेत्र में बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो आने वाले समय में बांध के अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें