फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवनी: यूक्रेन में फंसा घंसौर का छात्र, स्वदेश लौटने के लिए नहीं मिल रही फ्लाइट

Thu, 17 Feb 2022 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

सिवनी जिले के घंसौर का एक छात्र यूक्रेन में फंस गया है। उसे देश लौटने के लिए फ्लाइट नहीं मिल पा रही है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने की आशंका से छात्र के स्वजनों की चिंता बढ़ गई है। घंसौर के अलावा जिले के आदेगांव निवासी प्रवीण नेमा का पुत्र आयुष भी यूक्रेन में फंसा हुआ है।
 
विज्ञापन
सिवनी जिले के घंसौर का एक छात्र यूक्रेन में फंस गया है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले के घंसौर का एक छात्र यूक्रेन में फंस गया है। उसे देश लौटने के लिए फ्लाइट नहीं मिल पा रही है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने की आशंका से छात्र के स्वजनों की चिंता बढ़ गई है। घंसौर के अलावा जिले के आदेगांव निवासी प्रवीण नेमा का पुत्र आयुष भी यूक्रेन में फंसा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घंसौर के डॉक्टर मुन्ना प्रसाद साहू का बेटा डॉक्टरी पढ़ने यूक्रेन गया था। वह बीते पांच सालों से वहां है। पिता ने बताया कि यूक्रेन की तरनोपिल स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में शुभम की पढ़ाई जारी है। उसने नौ सेमेस्टर निकाल लिए हैं। करीब एक साल का कोर्स और बचा है। 15 फरवरी को बेटे से हुई बात के बाद यूक्रेन में बिगड़े हालात की जानकारी मिली है। इसके बाद से ही उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं।
 
पिता ने बताया है कि यूक्रेन में छात्र शुभम सुरक्षित है। यूक्रेन से स्वदेश वापस लौटने के लिए कोई फ्लाइट नहीं मिल रही है। 20 फरवरी को यूक्रेन से दोहा तक जाने के लिए शुभम ने टिकट बुक कराई है। दोहा जाने के लिए नया वीजा लग रहा है, इसके लिए शुभम दो दिनों से प्रयास कर रहा है लेकिन वीजा नहीं बन पा रहा है। घंसौर के अलावा लखनादौन विकासखंड के आदेगांव निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रवीण नेमा का पुत्र आयुष नेमा भी यूक्रेन में डॉक्टरी पढ़ रहा है। पिता ने बताया कि यूक्रेन की स्थिति को देखकर बेटे से वापस लौटने की बात कही थी, लेकिन बेटे ने पढ़ाई का नुकसान होने व स्थिति सामान्य होने की बात कहते हुए फिलहाल आने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें