फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवनी में हादसा: बाइक पर सवार थे तीन युवक, टैंकर की टक्कर से दो की मौत, एक जिंदगी के लिए कर रहा संघर्ष

Mon, 16 Nov 2026 04:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

सिवनी में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पानी के टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल हो गया। हादसा आदेगांव थाना क्षेत्र के कुरमुंडो नाला के पास हुआ। पुलिस ने टैंकर जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सोमवार को करीब 11:30 बजे हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना आदेगांव थाना क्षेत्र के कुरमुंडो नाला के पास उस समय हुई, जब पानी के एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान 25 वर्षीय अर्जुन भलावी और 20 वर्षीय रामकुमार उइके के रूप में हुई है। वहीं 20 वर्षीय संदीप उइके दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कुरमुंडो नाला के पास उनकी बाइक पानी के टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में रफ्तार ने ली जान: कार ने सगे भाई-बहन को रौंदा, आरोपी स्टेशन मास्टर गिरफ्तार
विज्ञापन


लखनादौन अस्पताल में घायल का इलाज
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर आदेगांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल संदीप उइके को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लखनादौन में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


टैंकर जब्त कर चालक की तलाश
आदेगांव थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है और एक घायल है। दुर्घटना में शामिल पानी के टैंकर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें