फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni Mob Lynching Case: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात की  

Tue, 24 May 2022 03:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को सिवनी में मॉब लिंचिंग के शिकार मृतकों के परिवार से मुलाकात की। कमलनाथ ने पीड़त परिवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही मामले की न्यायिक जांच की मांग भी की।
विज्ञापन
सिवनी मॉल लिंचिंग पीड़ित परिवार से कमलनाथ ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को सिवनी में मॉब लिंचिंग के शिकार मृतकों के परिवार से मुलाकात की। कमलनाथ ने पीड़त परिवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही मामले की न्यायिक जांच की मांग भी की।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। परिवारों को ढांढस बंधाया और उन्हें न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त किया। कमलनाथ ने कहा कि आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे है। आदिवाससियों के स्कूल, अस्पताल की हालत खराब है। मुख्यमंत्री सुबह उठ जाते हैं। फिर सोचते है कि आज मैं कौन-सी कलाकारी दिखाऊंगा। कभी ठेला चलाने की बात करते हैं। यह प्रदेश के लिए चिंता की बात है। कमलनाथ ने बीजेपी सरकार को आदिवासी विरोधी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रदेश में भाजपा भगाओ अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि सिवनी की घटना निंदनीय है। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। कमलनाथ के साथ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोट, विधायक ओमकार मरकाम उपस्थित थे।   

विज्ञापन


सिवनी के सिमरिया गांव में दो आदिवासियों की गोकशी के संदेह में पीट-पीटकर मार डाला था। इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस में बयानबाजी शुरू हो गई थी। कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए अपना दल भेजा था। इसके बाद बीजेपी ने भी अपना दल भेजा था। जिसने अपनी रिपोर्ट में प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें