फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: ट्रेन से टकराने से महिला की मौत, 6 माह का बच्चा बाल-बाल बचा; मां की आगोश से लिपटा रहा मासूम

Sat, 07 Dec 2024 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore: सीहोर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से टकराने से महिला की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे में उसका 6 महीने का बच्चा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
जिंदा बचा मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के बुधनी रेलवे ट्रेक पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां विधि के विधान का अजब गजब पहलू देखने को मिला। बुधनी रेलवे स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर मिड घाट क्षेत्र में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से टकराने से महिला की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे में उसका 6 महीने का बच्चा बाल-बाल बच गया। महिला के ट्रेन से टकराने के बाद ट्रेन के ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को हादसे की जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस एवं जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और अपलाइन के खंभा नंबर 776/11 के पास से महिला के शव और बच्चे को बरामद किया। बच्चे के चेहरे पर मामूली खरोचे नजर आ रहीं थीं। वहीं महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

एएसआई जीआरपी चौधरी, पीडब्ल्यूआई नीलम और एएसआई रामकृष्ण गौर घटनास्थल पर मृत महिला के साथ नवजात को देखकर पुलिस की आंखे फटी रह गई। जीआरपी शव और बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चे को एनआरसी में भर्ती किया है।
विज्ञापन


जहां उसका स्वास्थ्य ठीक है। महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। सवाल यह है कि आखिर महिला इतनी दूर जंगल में कैसे पहुंची। ट्रेन से टकराई या आत्मदाह का प्रयास किया, यह रहस्य बना है। मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें