फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शाहगंज में खेत पर काम कर रहे दो मजदूरों की बिजली गिरने से मौत, बुधनी में करंट से युवक ने दम तोड़ा

Fri, 28 Jul 2023 10:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दो मजदूरों पर बिजली गिरी है तो एक युवक की करंट लगने से जान गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के शाहगंज थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सियाहगेन में बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा खेत में काम करते वक्त हुआ। मृतक सागर निवासी हैं जो मजदूरी के लिए शाहगंज में आए थे। एक अन्य मामले में बुधनी थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कमलेश पिता रमेश (28) और अखिलेश पिता खुमान (27) निवासी खापरखेड़ा सागर सीहोर जिले में मजदूरी के लिए आए थे। जिले के सियागहन गांव में शुक्रवार को वे खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

करंट लगने से युवक की मौत
शुक्रवार को बुधनी मैं एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवास जिले का निवासी सुरेंद्र सिंह 22 साल बुधनी में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को नहाने के दौरान गर्म पानी में हीटर से करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें