फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: सीएम के गृहग्राम में उल्टी-दस्त से दो बच्चियों की मौत, मां समेत पांच लोग बीमार

Wed, 13 Jul 2022 12:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले की बुदनी तहसील के  तालपुरा ग्राम में एक ही परिवार के सभी सदस्य अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत से पीड़ित हो गए। रात भर उल्टी दस्त से परेशान दो छोटी बच्चियों की मौत हो गई, वहीं उनकी मां सहित अन्य 5 लोग बीमार हैं। 
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से दो बच्चियों की मौत (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले की बुदनी तहसील के  तालपुरा ग्राम में एक ही परिवार के सभी सदस्य अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत से पीड़ित हो गए। रात भर उल्टी दस्त से परेशान दो छोटी बच्चियों की मौत हो गई, वहीं उनकी मां सहित अन्य 5 लोग बीमार हैं। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुधनी में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार तालपुरा के डूब क्षेत्र में रहने वाले बसंत भिलाला के यहां परिवार के लोगों को उल्टी-दस्त की अचानक शिकायत हुई, जिसके चलते 4 साल की सपना और 6 साल की अमृता की मौत हो गई, वहीं परिवार के अन्य  सदस्यों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया मामला  फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें