फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: कृषि मंत्री शिवराज सिंह के जिले में खाद की किल्लत, किसान कतारों में खड़े…सुनने वाला कोई नहीं

Tue, 29 Oct 2024 08:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: केंद्रीय कृषि मंत्री के जिले में खाद की किल्लत ने किसानों की नींद उड़ा दी है। किसान एक तरफ सोयाबीन खराब होने से परेशान है। दूसरी तरफ खाद की कमी के कारण किसानों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री शिवराज सिंह के जिले में खाद की किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में खाद विक्रय केंद्रों पर स्थिति इतनी विकट और जटिल हो गई है कि अन्नदाताओं को यहां पर धूप में खड़ा होना पड़ रहा है। स्वयं कतार में खड़े नहीं हो पा रहे हैं, वहीं आधार कार्ड की कतार में लगकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। ये हालात रोजाना देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन


सोयाबीन में बारिश के चलते मुंह की खाने के बाद किसान अपने खेतों से सोयाबीन समटने में लगे हैं, ताकि अगली फसल के लिए उन्हें परेशानी नहीं उठानी पड़े। किसान अब रबी सीजन की बोवनी की तैयारी में जुड़ गए हैं।

इसके लिए उन्हें खाद की आवश्यकता पड़ रही है और जब किसान कृषि उपज मंडी कमेटी में खाद्य विक्रय केंद्र पर पर आ रहे हैं तो केंद्रों पर देखा जा रहा है कि घंटा खरीदी केंद्र पर खाद नहीं मिल रही है। इसके चलते किसान खाद लेने के लिए खुद कतार में खड़े न होकर आधार कार्ड और बही की फोटो कॉपी लाइन में लगा रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों का कहना है उनके पास परेशानी उठाने के अलावा कोई चारा नहीं है। किसानों की परेशानी किसी को नहीं दिख रही है। सोयाबीन के खराब होने से खून के आंसू पी रहे किसानों को अभी तक सरकारी मदद का पता नहीं है। वहीं अब अगली फसल के लिए खाद भी नहीं मिल रही है। इस मामले में एसडीएम तन्मय वर्मा ने का कहना है कि खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगने की जानकारी मिल रही है, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें