फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather News: इस सीजन का सबसे कम 3.8 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान, ठिठुरन से कांपे लोग

Wed, 24 Jan 2024 02:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

MP Weather News: जिला इस समय शीत लहर की गिरफ्त में है। बुधवार को इस सीजन का सबसे कम 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। इसके चलते लोगों की सुबह देरी से हुई। हालांकि इसके बाद सूर्य की चमक के आगे तेज सर्दी का असर थोड़ा कम हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
ठिठुरन से कांपे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में शीत लहर अपना तेज असर दिखा रही है। हवाएं दक्षिण पूर्व से चल रही है, उसकी रफ्तार भी सामान्य से ज्यादा है, जिससे शीतलहर का असर भी तेज है। आरएके कॉलेज मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएस तोमर ने बताया कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के बादल से मध्यम हल्के बादल छाये रखने का अनुमान है। हवा की दिशा प्रारंभ में उत्तर पूर्व से एवं बाद के दिनों में लगातार पूर्व से रहने का अनुमान है। दिन एवं रात्रि के तापमान में मामूली बढ़ोतरी रहने का अनुमान है । हवा की गति 09 से 10 किलो मीटर प्रति घण्टा चलने का अनुमान है। आगामी दिनों में हवा की दिशा पूर्व से होने के कारण पाला पड़ने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन


शीतलहर के दौरान क्या करें
सर्दियों के कपड़े पर्याप्त मात्रा में रखें। कपड़ों की कई परतें पहनना भी लाभदायक रहता है। ठंडी हवा से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। अपने शरीर को सुखाकर रखें। यदि कपड़े गीले हो जाएं, तो उन्हें तुरंत बदलें। इससे शरीर की उष्मा बनी रहेगी। नियमित रूप से गर्म पेय पिएं। बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें