फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: चाणक्यपुरी के दो घरों का ताला टूटा, चोरों ने पहले चाय बनाकर पी फिर लाखों के गहने और नगदी लेकर हुए फरार

Wed, 07 Dec 2022 11:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले के पॉश एरिया चाणक्यपुरी में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया और यहां से लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर गए। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पॉश एरिया में लाखों की चोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के चाणक्यपुरी में चोरों ने चोरी के पहले एक घर के किचन में जाकर चाय बनाकर पी। फिर दो सूने घरों के ताले तोड़े। चोरों ने  एक लाख 70 हजार नकदी सहित एक घर से छह लाख के जेवरात चोरी किए हैं। पॉश कालोनी चाणक्यपुरी में चोरी की घटना का पता पड़ोसियों तक को नहीं लगा। सुबह जब घरों के ताले टूटे लोगों ने देखें तो मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चाणक्यपुरी निवासी नितिन विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। रात में चोरों ने उनके घर के मेन गेट के ताले तोड़े और अंदर दाखिल हो गए।  चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के पहले बड़े आराम से किचन में चाय बनाकर पी। यहां पर तीन कप चाय के मिले हैं। चोर यहाँ से अलमारी में रखे 70 हजार रुपये और जेवरात चुराकर ले गए हैं। जेवरात कितने के थे इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
चोरों ने इसके बाद चाणक्यपुरी क्षेत्र में ही एक दूसरे मकान को भी अपना निशाना बनाया। सेंट एनीस स्कूल के पीछे रहने वाले बजाज फायनेंस के कलेक्शन मैनेजर लेखराज धाकड़ के घर के ताले भी चोरों ने तोड़े। यहां से चोर छह लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गए हैं। बताया जा रहा है कि लेखराज धाकड़ की पत्नी गांव गई हुई हैं, जबकि लेखराज ताला लगाकर भोपाल चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ताले टूटे देखे तब लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने चोरों की तलाश करने के प्रयास किए लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें