फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: राहुल गांधी के आपत्तिजनक बयान पर सिख समाज में उबाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- ‘जहां सनातन वहां सिख’

Thu, 12 Sep 2024 03:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में सिख समाज को लेकर दिए गए बयान को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सिख समाज संरक्षक जसपाल सिंह अरोरा ने अर्नगल बताया है। उन्होंने कहा सिख समाज सनातन धर्म का रक्षक है। तिलक और जनेऊ की रक्षा के लिए सिख समाज की उत्पत्ति हुई है। अगर सनातन धर्म का पालन करता है तो वह सिख ही है। 
 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिख समाज संरक्षक जसपाल अरोरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में सिख समाज को लेकर कहा है कि भारत के सिखों के साथ अन्याय हो रहा है। सिख समाज के पगड़ी बांधने से लेकर अन्य चिन्हों के बारे में राहुल गांधी किस प्रकार की बात कर रहे हैं। यह सिख समाज के लिये आपत्ति जनक है। नरेन्द्र मोदी की राज में सिख समाज को जितना सम्मान मिला है, वह अतुलनीय है। स्वयं नरेन्द्र मोदी ने मीसा इमरजेंसी के समय सिख वेशभूषा में दो वर्ष तक रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के नये आवास में प्रवेश के समय सिख संतों को बुलाकर पूजा अर्चना कराई थी। समय-समय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं सिखों के चिन्ह धारण करते हैं। सिख समाज सदा से भारत का प्रथम पर्वत का रक्षक रहा है। आश्चर्य है कि पन्नु जो एक घोषित आतंकवादी है, जिसने स्वयं मुझे तथा प्रधानमंत्री का नाम लेकर जान से मारने की घोषणा की।

मुझे मोबाइल फोन से जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके संबंध में मेरे द्वारा एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। ऐसा पन्नु राहुल गांधी के बयान की प्रशंसा करता है व यह षड्यंत्र है, इसकी जाँच होना चाहिये। पूरा सिख समाज राहुल गांधी के बयान की निन्दा करता है। सिख समाज सनातन धर्म की रक्षा करता है एवं सदैव करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें