फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने शुरू किया गेहूं उपार्जन, छोटे व्यवसायों के माध्यम से बन रहीं आत्मनिर्भर

Tue, 04 Apr 2023 08:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को व्यावसायिक रूप से दक्ष बनाने में महिला स्व-सहायता समूह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिले में महिला स्व सहायता समूह अनेक क्षेत्रों के साथ ही समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन केन्द्र का संचालन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं घर से बाहर निकल कर न केवल परिवार चलाने में अपना योगदान दे रहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं। वे छोटे-छोटे व्यवसायों के माध्यम से स्वयं को आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी बना रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को व्यावसायिक रूप से दक्ष बनाने में महिला स्व-सहायता समूह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिले में महिला स्व सहायता समूह अनेक क्षेत्रों के साथ ही समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन केन्द्र का संचालन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

इछावर तहसील के ग्राम पांगरा खाती में कमला श्री वेयर हाउस पर ज्योति आजीविका स्व-सहायता समूह ने गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ किया गया है। इस समूह द्वारा विगत वर्ष भी गेहूं उपार्जन का कार्य किया गया था। समूह की अध्यक्ष प्रीति मालवीय ने बताया कि पिछले वर्ष किए गए कार्य से उन्हें अब उपार्जन कार्य का अनुभव हो गया है और अब वह अपने समूह के सदस्यों के साथ उपार्जन से संबंधित सभी कार्य कर लेती है। उन्होंने कहा कि मुझे समूह की सदस्यों पर पूरा भरोसा है कि हम इस वर्ष भी उपार्जन का काम बहुत अच्छे ढंग से करेंगे। इस काम से हमें जो लाभ होगा उससे हम समूह की महिलाओं को अन्य आर्थिक गतिविधियां संचालित करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें