फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: दो दिन से लापता युवक कुएं में मृत मिला, पुलिस कर रही जांच

Sun, 23 Oct 2022 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में एक युवक का शव कुएं में मिला है। युवक दो दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक की मौत कैसे हुई। 
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में एक युवक का शव कुएं में मिला है। युवक दो दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक की मौत कैसे हुई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला पार्वती थाना क्षेत्र के ग्राम लसूड़िया सूखा का है। पुलिस के अनुसार गांव का रहने वाला 30 वर्षीय नर्मदा प्रसाद मालवीय दो दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी थी। उसकी तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन


पार्वती थाना प्रभारी विक्रम आदर्श ने बताया कि रविवार को गांव के एक कुएं में युवक का शव होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव निकलवाया तो उसकी पहचान नर्मदा प्रसाद मालवीय के रूप में हुई है। पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल आष्टा भेजा है। मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें