फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर VIT प्रकरण: छात्रों के उग्र विरोध के बीच प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, कमरे में जमीन पर पड़ा था शव; हड़कंप

Wed, 26 Nov 2025 05:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: सीहोर के चाणक्यपुरी में VIT यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के 45 वर्षीय प्रोफेसर संग्राम केसरी दास का शव उनके किराए के कमरे में मिला। शुरुआती जांच में किसी भी चोट या मारपीट के निशान नहीं पाए गए, मौत का कारण अज्ञात है। पढे़ं पूरी खबर
विज्ञापन
प्रोफेसर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के शांत माने जाने वाले चाणक्यपुरी क्षेत्र में अचानक हलचल मच गई, जब वीआईटी यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रोफेसर संग्राम केसरी दास का शव उनके किराए के कमरे में बरामद हुआ।

ओडिशा मूल के प्रोफेसर दास, आष्टा स्थित वीआईटी में पढ़ाते थे। मकान मालिक और पड़ोसियों को तब शक हुआ जब प्रोफेसर पूरे दिन कमरे से बाहर नहीं निकले। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। कमरे का दरवाजा खोलने पर प्रोफेसर शांत, निर्जीव पाए गए। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में किसी भी प्रकार के चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले। कोतवाली टीआई रवीन्द्र यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।      

विज्ञापन


पढ़ें:  प्रभारी मंत्री ने छात्रों के बीमार होने की घटना पर लिया संज्ञान, प्रशासन को दिए निर्देश

छात्र प्रदर्शन और कॉलेज का माहौल

विज्ञापन

यह घटना ऐसे समय में हुई जब वीआईटी यूनिवर्सिटी पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति में है। बीती रात हजारों छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में मिलने वाला भोजन और पानी खराब था, जिससे दर्जनों विद्यार्थी पीलिया से प्रभावित हुए। कॉलेज प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश की घोषणा की है। पुलिस ने कैंपस में सुरक्षा कड़ी कर दी है। 4000 से अधिक छात्रों ने हॉस्टल वार्डन और प्रबंधन पर लापरवाही और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। प्रोफेसर की रहस्यमयी मौत ने स्थिति और गंभीर बना दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें