फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: ठोकर और धक्का दे-देकर विरोधी को गिराने का खेल, 38 गांवों के 128 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 22 Aug 2024 02:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश के सीहोर में गेड़ी प्रतियोगिता हुई। 38 गांवों के 128 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। खेल बहुत आसान है। गिरे बिना विरोधी टीम के खिलाड़ियों को गिराना है। धक्का मार सकते हैं। ठोकर भी। 
विज्ञापन
सीहोर में गेड़ी प्रतियोगिता का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के चरनाल गांव में आयोजित गेड़ी प्रतियोगिता में 38 गांवों के कुल 128 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न दांव-पेंच का इस्तेमाल करते हुए अपने विरोधियों को हराया। किसी ने ठोकर मारकर, तो किसी ने धक्का देकर विरोधी को गिराया, और जो तय समय तक टिके रहे, वे विजेता बने।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता हर साल रक्षा बंधन के पर्व पर होती है, और इस बार इसका 41वां वर्ष था। आयोजन समिति के अनुसार, इस साल 38 गांवों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। यह गेड़ी प्रतियोगिता दो पद्धतियों—ठोकर और धक्का—से खेली जाती है। ठोकर पद्धति में 46 टीमों ने भाग लिया, जबकि धक्का पद्धति में 18 टीमों ने हिस्सा लिया।

गेड़ी प्रतियोगिता की प्रक्रिया
इस खेल में दो लकड़ी के लंबे डंडे लिए जाते हैं, जिन पर गेड़ी की जोड़ी बनाई जाती है। खिलाड़ियों को इन डंडों पर चढ़कर एक-दूसरे के साथ मुकाबला करना होता है। जो खिलाड़ी गिर जाता है, वह हार जाता है। ठोकर पद्धति में प्रतिद्वंद्वी को ठोकर मारकर गिराना होता है, जबकि धक्का पद्धति में धक्का देकर गिराना होता है। इस खेल में समय की कोई तय सीमा नहीं होती, लेकिन सामान्यतः 10 से 15 मिनट में नतीजा सामने आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं की सूची
ठोकर पद्धति:

  - प्रथम स्थान: विनोद केवट, ग्राम आछारोही
  - द्वितीय स्थान: ओमप्रकाश पाल, ग्राम गवा
  - तृतीय स्थान: बंसीलाल केवट, ग्राम आछारोही

धक्का पद्धति:
  - प्रथम स्थान: भूरा गरम पाटेर
  - द्वितीय स्थान: इंदर सिंह
  - तृतीय स्थान: आनंद

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें