फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: जन्म दिन की पार्टी मनाने आए दो युवकों की डूबने से मौत, रेस्क्यू टीम ने शवों को बाहर निकाला

Sat, 26 Aug 2023 04:21 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में नर्मदा नदी के आंवली घाट पर जन्म दिन मनाने आए दो युवकों की  डूबने से मौत हो गई। दो दोस्तों को आसपास के लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
जन्म दिन की पार्टी मनाने गए दो युवकों की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर के आंवली घाट पर जन्म दिन की पार्टी मनाने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। साथ ही आस-पास के लोगों ने दो दोस्तों को बचा लिया। जिले के रेहटी तहसील का मामला है।

विज्ञापन

 
बता दें कि विश्व प्रसिद्ध सलकनपुर मंदिर के पास स्थित नर्मदा नदी के आंवलीघाट पर जन्म दिवस मनाने गए थे। चार दोस्तों में से दो की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। जबकि दो को बचा लिया गया। सूचना पर पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ पहुंची और शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

रेहटी पुलिस ने बताया कि मंडीदीप से चार दोस्त जन्मदिन मनाने के आंवलीघाट पर शुक्रवार को आए थे। बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी में नहाने के दौरान चारों दोस्त गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दो को तो बचा लिया। लेकिन दो गहरे पानी में चले जाने के कारण वापस बाहर नहीं आए। जिन्हें लोगों के प्रयासों के बाद भी बचाया नहीं जा सका। मृतकों की पहचान रवि पिता भगवानदास (25) निवासी वेदनखेड़ी और संजना कुर्मी पिता वंशी कुर्मी (18) निवासी छोला भोपाल के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामले में एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि दो लोगों की डूबने की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


सुरक्षा के इंतजाम नहीं
नर्मदा नदी के आंवली घाट पर बड़ी संख्या में लोग पूजा पाठ करने और पवित्र स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। इस घाट पर सुरक्षा के बिल्कुल भी इंतजाम नहीं है। आए दिन आवली घाट पर हादसे होते रहते हैं। अनेक लोग असमय ही काल के गर्त में समा चुके हैं। इस दिशा में प्रशासन को अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें