फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: सीहोर के दो फुटबॉल खिलाड़ियों का मध्यप्रदेश की टीम में चयन, कल त्रिपुरा से होगा मुकाबला

Sun, 28 Jul 2024 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश नेशनल टीम में चयनित दिव्यांश श्रीवास्तव पोजीशन फॉरवर्ड, अमन ठाकुर सेंटर मिडफील्डर मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की प्लेइंग इलेवन में चयनित हुए। असम में 29 तारीख को त्रिपुरा के साथ एमपी टीम पहला मैच खेलेगी। 
विज्ञापन
सीहोर के दोनों युवा खिलाड़ियों का चयन मप्र टीम में हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर शहर के चर्च मैदान पर लंबे समय से निशुल्क रूप से फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अनेक खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। गत दिनों मध्यप्रदेश की टीम जूनियर नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई है। उसमें सीहोर के दो खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश नेशनल टीम में चयनित दिव्यांश श्रीवास्तव पोजीशन फॉरवर्ड, अमन ठाकुर सेंटर मिडफील्डर मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की प्लेइंग इलेवन में चयनित हुए। असम में 29 तारीख को त्रिपुरा के साथ एमपी टीम पहला मैच खेलेगी। मध्य प्रदेश टीम में चयनित होने पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने खिलाड़ियों को किट प्रदान की। साथ ही नेशनल टीम को शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें