फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: पत्नी के चरित्र पर शक में पत्थर से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी; 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 05:01 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Madhya Pradesh: सीहोर के भैरूंदा थाना क्षेत्र में अंबर नदी के पास मुकेश उर्फ पप्पू बारेला की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, पत्नी के चरित्र पर शक के चलते आरोपी विनोद बारेला ने पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी विनोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के भैरूंदा थाना क्षेत्र में अंबर नदी के पास एक व्यक्ति की खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। 3 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि भूराखेड़ा गांव के पहले अंबर नदी के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की।
विज्ञापन


भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज
मृतक की पहचान मुकेश उर्फ पप्पू बारेला के रूप में हुई। मृतक के भाई संतोष बारेला, पिता रेलसिंह बारेला, उम्र 32 वर्ष, निवासी भूराखेड़ा, हाल मंजाखेड़ी थाना गोपालपुर, जिला सीहोर की रिपोर्ट पर भैरूंदा पुलिस ने अपराध क्रमांक 508/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कसी नाकेबंदी
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीहोर पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी और वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के पर्यवेक्षण में भैरूंदा थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम गठित कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


महज 12 घंटे में पुलिस के हाथ लगा हत्यारा
पुलिस टीम ने तेजी से सुराग जुटाते हुए आरोपी विनोद बारेला, पिता नंदराम बारेला, निवासी खामखेड़ा थाना बिल्किसगंज, हाल निवासी ग्राम भूराखेड़ा थाना भैरूंदा, को तत्काल अभिरक्षा में लिया। पुलिस की पूछताछ में घटनाक्रम की कड़ियां जुड़ती चली गईं और महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया।

पत्नी के चरित्र पर शक बना हत्या की वजह
एसडीओपी रोशन कुमार जैन के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के मृतक मुकेश बारेला के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। इसी शक के चलते घटना वाले दिन उसने मुकेश पर पत्थर से सिर में कई बार वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना के दौरान वारदात से जुड़े आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अब घटनास्थल, हत्या में प्रयुक्त पत्थर और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़कर मामले की आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, विवेचना जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें