फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: पुलिस अफसर बनकर कर्जदारों को डराने वाली गैंग को लेकर SP सख्त, कहा- एजेंटों की गुंडागर्दी नहीं चलेगी

Mon, 18 Sep 2023 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पुलिस अफसर बनकर गांवों में हथियारों के साथ दहशत फैलाकर कर्जदारों को डराने वाली गैंग को लेकर एसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर कर्जा मुक्ति अभियान धार्मिक एकता ट्रस्ट ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
पीड़ित और धार्मिक एकता ट्रस्ट के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में पुलिस अफसर बनकर गांवों में हथियारों के साथ दहशत फैलाकर कर्जदारों को डराने वाले गैंगों पर एसपी मयंक अवस्थी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, जिले में निजी रिकवरी एजेंटों की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। कानून अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अवस्थी ने कहा, बैंकों को आरबीआई के नियमों के तहत ही कर्जदार से ईएमआई लेने का हक है। कर्जदार कर्ज राशि अदा नहीं करता है तो बैंक कर्जदार पर कानूनी कार्रवाई कर सकता है। एसपी अवस्थी को कर्जा मुक्ति अभियान धार्मिक एकता ट्रस्ट के सदस्यों ने पीड़ित कर्जदारों के साथ जिलाध्यक्ष मूलचंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार को कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

इन लोगों को डराया गया
हिम्मतपुरा के राकेश ठाकुर का अपहरण करने के लिए बंदूक और कट्टे सहित धारदार हथियार लेकर एक दर्जन गुंडे जैसे दिखने वाले लोग पहुंचे। गालियां देते हुए जमकर मारपीट की और गाड़ी में पटकर ले जाने लगे। ग्रामीणों ने पहुंचकर बदमाशों से राकेश को बचाया। राकेश ने मुकेश सैन आरके फाइनेंस सीहोर सम्राट कॉम्प्लेक्स से मजबूरी वश कर्जा लिया है। वहीं, बजरंग कालोनी में रहने वाली लक्ष्मी अहिरवार आर्थिक स्थिति दयनीय होने से आरके फाइनेंस लोन की किश्तें नहीं चुका पा रही हैं। उन्होंने लोन जमा करने के लिए समय देने के लिए कहा, लेकिन 17 सितंबर सुबह 10 से 12 लोग हथियारों के साथ घर पहुंचे। एक दाढ़ी वाले व्यक्ति ने कहा, वह एसआई अमित सिंह राजपूत है। काफी देर तक लोगों के द्वारा गदर मचाया गया। एसआई अमित सिंह राजपूत ने कहा कि किश्त जमा नहीं की तो तुम्हें घर से उठा कर ले जाएंगे।
विज्ञापन


कर्जा मुक्ति अभियान धार्मिक एकता ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मूलचंद्र जायसवाल ने बताया कि केंद्रीय वित्तमंत्री के द्वारा 22 जुलाई को बैंक या एनबीएफसी को सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसमें बैंक या एनबीएफसी को कहा गया है कि कर्जदारों के साथ अमानवीय व्यहावर न करें। कर्ज की वसूली में नम्रता बरतें और मानवता का पालन करें। लेकिन इसके विपरीत बैंक या एनबीएफसी समूहों और साहूकारों, प्राईवेट बैंक रिकवरी एजेंट के रूप में आठ से दस गुंडे कर्जदारों के घर आकर गाली-गलौज कर रहे हैं। मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

जायसवाल ने कहा कि कर्जदारों को फोन पर पुलिस अधिकारी बनकर डराना, वकील बताकर केस लगाकर जेल भेजने जैसे धमकियां दी जा रही हैं। घर जाकर अकेली महिलाओं के साथ अभद्र व्यहावर किया जा रहा है। कर्जदारों के घर से घरेलू समान, दो पाहिया वाहन, गाय, भैंस, बकरी और मुर्गे उठाकर एजेंट ले जा रहे हैं। परेशान लोग थाने जाते हैं तो पुलिस कोई मदद नहीं करती है, जिससे परेशान होकर कई लोग आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें