फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: भैरूंदा में बिजली गिरने से नीलकंठेश्वर मंदिर का शिवलिंग हुआ क्षतिग्रस्त, दो अन्य जगह भी गिरी बिजली

Thu, 10 Oct 2024 09:31 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

भैरूंदा तहसील का प्रमुख नर्मदा नीलकंठ घाट नर्मदा व कौशल्या त्रिवेणी संगम पर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में आकाशीय बिजली गिरने से शिवलिंग क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा भी दो अन्य जगह वज्रपात हुआ है। 
विज्ञापन
सीहोर में बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ शिवलिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के भैरूंदा में बुधवार को मौसम ने करवट बदली और गडग़ड़ाहट के साथ बिजली चमकने के साथ तीन जगह बिजली गिरी। इसके साथ ही करीब एक घंटे बारिश भी हुई। भैरूंदा में जहां एक कपड़ा दुकान पर बिजली गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी के तट पर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर पर भी बिजली गिरने से शिवलिंग क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा स्वप्न सिटी में बिजली के खंभे पर भी बिजली गिरी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भैरूंदा तहसील का प्रमुख नर्मदा नीलकंठ घाट नर्मदा व कौशल्या त्रिवेणी संगम पर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में आकाशीय बिजली गिरने से शिवलिंग क्षतिग्रस्त हुआ है। शिव मंदिर में अनुष्ठान कर रहे ब्राह्मणों ने बताया कि हमें प्रकाश दिखाई दिया उस समय तेज बारिश हो रही थी। बताया जाता है कि बुधवार शाम करीब 4 बजे तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली कौशल्या व नर्मदा नदी के संगम तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के शिवलिंग पर बिजली गिरने से शिवलिंग में छेद हो गया। वहीं, नीलकंठेश्वर मंदिर के शिवलिंग पर बिजली गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी व स्थानीय लोग नर्मदा तट पर पहुंच गए। इसी तरह नगर में एक रेडीमेड कपड़े की दुकान की छत पर भी बिजली गिरने से छेद हो गया। भेरूंदा के थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि क्षेत्र में तीन स्थानों पर बिजली गिरी है, जिनमें स्वप्न सिटी में बिजली के खंभे पर, जेपी मार्केट में एक कपड़े की दुकान की छत पर बिजली गिरी है और नीलकंठ में मंदिर के शिखर पर बिजली गिरी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें