फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: पिकनिक स्पॉट बना प्रेमी युगल के लिए आत्महत्या का स्थान; मिडघाट पर दोनों ने पिया जहर, युवती की मौत

Wed, 02 Aug 2023 04:34 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में मिडघाट सतकुंडा के पास मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े ने जहर पी लिया। प्रेमी युगल मिडघाट पर पिकनिक मनाने गया था। रात में उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। जबकि युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बुधनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर में मिडघाट सतकुंडा के पास मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े ने जहर पी लिया। उसके बाद इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई और युवक की गंभीर हालत बनी हुई है। प्रेमी युगल मिडघाट पर पिकनिक मनाने गया था। 

विज्ञापन


बुधनी पुलिस के मुताबिक, काजल और रितिक थाना केसला के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि युवती नर्मदापुरम के कॉलेज में एडमिशन के लिए और युवक बुधनी की एक कंपनी में इंटरव्यू देने आए थे। मंगलवार को दोनों घूमने के लिए बुधनी के मिडघाट स्थित सतकुंडा पिकनिक स्पॉट पर गए थे। यहां पर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना शाम करीब पांच बजे की है। 108 एम्बुलेंस से दोनों को बुधनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने से उनके बयान नहीं हो पाए।

एम्बुलेंस के स्टाफ ने दोनों के जहर पीने की बात बताई। हालत नाजुक होने पर उन्हें नर्मदापुरम रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान रात में युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं, युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक जानकारी में मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें