फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: कच्चे घर में रह रही जहांगीरपुरा-नयापुरा की महिलाओं ने मांगा पक्का मकान, इनके खिलाफ शिकायत भी की

Tue, 02 Jan 2024 08:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में असुविधाओं से जूझ रही महिलाओं ने गरीबी रेखा राशन कार्ड बनवाने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग जिला प्रशासन से की। साथ ही महिलाओं ने तहसीलदार, पटवारी, सरपंच और सचिव के खिलाफ शिकायत भी की।
विज्ञापन
महिलाओं ने की पक्के मकान की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कई साल से कच्चे घरों में रह रही जहांगीरपुरा और नयापुरा की कई महिलाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं। महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार, पटवारी, सरपंच और सचिव के खिलाफ शिकायत भी की। हैरान परेशान महिलाओं ने समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इंदिरा भील के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


मंगलवार को सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची भूमिहीन महिलाओं ने बताया कि कई साल से गरीबी रेखा राशन कार्ड के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। बीपीएल राशन कार्ड नहीं होने से अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, जिस कारण बढ़ती मंहगाई में जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राही के रूप सूची में नाम जुडा होने के बाद नाम काट दिया जाता है। पटवारी भी कोई सरकारी योजनाओंं के लाभ दिलाने में कोई मदद नहीं करते हैं। इस मामले में तहसीलदार से शिकायती की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। तहसीलदार से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने सहित बीपीएल राशन कार्ड बनाने की मांग की गई, लेकिन तहसीलदार ने कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इंदिरा भील ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार के साथ कच्चे मिट्टी के खपरेल वाले घरों में रह रही हैं। जहांगीरपुरा-नयापुरा के सरपंच सचिव और पटवारी तहसीलदार भी कोई मदद नहीं कर रहे हैं। अगर एक सप्ताह के अंदर गरीब महिलाओं को योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता है तो सपा पार्टी जिला स्तर पर बढ़ा आंदोलन करने के लिए विवश होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में आरती, शोभा, ललिता, गुलाब बाई, डाली, जसोदा, पुष्पा, भगवती, रीना, आरती, मनु, वर्षा, संगीता, किरण, रेखा, सीला, कोसा, ललिता, कामिनी, रचना, फूलवती, आरती, सोना, मधु, पार्वती, कृष्णा और द्रौपति सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें