फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: 15 मार्च से सप्ताह में पांच दिन होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी, जानें किसानों को क्या करना होगा

Mon, 03 Mar 2025 07:27 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: आगामी 15 मार्च से सप्ताह में पांच समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी होगी। इसके लिए किसानों को क्या करना होगा, इस खबर में जान लीजिए।
विज्ञापन
सीहोर कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल 15 मार्च से पांच मई तक गेहूं का उपार्जन किया जाएगा। पहले उपार्जन की तिथि एक मार्च 18 अप्रैल निर्धारित की गई थी। पर अब शासन द्वारा इसमें संशोधन करते हुए उपार्जन की तिथि 15 मार्च से पांच मई निर्धारित की गई है। गेहूं की खरीदी सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन सुबह आठ से रात आठ बजे तक होगी। इस बार सरकार किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन करेगी। इस राशि में किसानों को 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी शामिल रहेगा।

विज्ञापन


कलेक्टर बालागुरु के. द्वारा जारी आदेशानुसार, कृषकों से गेहूं उपार्जन का कार्य सप्ताह में पांच दिवस (सोमवार से शुक्रवार) प्रात: आठ बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा तथा कृषक तौल पर्ची शाम छह बजे तक जारी की जाएगी। इसके साथ ही किसानों से एफएक्यू नॉर्म्स अनुसार ही गेहूं का उपार्जन किया जाएगा। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य के लिए उपार्जन नीति जारी की गई है।

जारी उपार्जन नीति के अनुसार, सभी पंजीकृत किसानों को एफएक्यू गुणवत्ता की गेहूं ही उपार्जन केन्द्रों पर लाना होगा। किसानों को अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुकिंग कर बुकिंग दिनांक से आगामी सात दिवस के भीतर फसल विक्रय कर ऑनलाइन (पक्का) बिल बनवाना आवश्यक है, बिल की तारीख निकलने के बाद पोर्टल पर बिल नहीं बनेगा, जिन किसानों के ऑनलाइन स्लॉट बुक होंगे, सिर्फ उन्हीं किसानों से फसल की खरीदी की जाएगी। उपार्जन केन्द्र पर प्रत्येक वारदाने में निर्धारित मात्रा (गेहूं 50 किलो+नवीन जूट बारदाना वजन 580 ग्राम) अनुसार गेहूं की तौल की जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर उपार्जित गेहूं की प्रविष्टि किसान एवं उपार्जन केन्द्र के प्रभारी के आधार ईकेवाईसी सत्यापन के बाद ही खरीदी देयक जारी किया जाएगा। किसान द्वारा बेची गई फसल का भुगतान किसान के आधार से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा, इसलिए किसानों को अपने आधार नंबर से बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर को लिंक कराकर अपडेट रखना होगा।
विज्ञापन


गेहूं उपार्जन के लिए समितियां नियुक्त
कलेक्टर बालागुरु के. ने संबंधित अधिकारियों को जारी उपार्जन नीति के अनुसार उपार्जन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर बालागुरू के. के आदेशानुसार गेहूं उपार्जन के लिए जिले में एमपीडब्ल्यूएलसी स्वनिर्मित गोदामों को जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा एवं निर्णय के उपरांत विभिन्न तहसीलों में सेवा सहकारी विपणन समितियों को गेहूं उपार्जन के कार्य के लिए नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर बालागुरु के. द्वारा जारी आदेशानुसार आष्टा तहसील के लिए आष्टा स्थित सहकारी विपणन संस्था मर्यादित को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार भैरूंदा तहसील के लिए भैरूंदा स्थित सेवा सहकारी समिति राला, रेहटी तहसील के लिए बोरी स्थित सेवा सहकारी समिति, सीहोर तहसील के लिए सीहोर स्थित सेवा सहकारी समिति बिजोरी तथा सीहोर नगर के लिए तकीपुर स्थित सहकारी विपणन संस्था को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें