फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: अखिलेश यादव के बयान पर बवाल, विहिप ने विरोध रैली निकाली, पुतले के मुंह पर गोबर पोतकर जलाया पुतला

Tue, 01 Apr 2025 10:30 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

अखिलेश यादव के बयान पर बवाल मचा हुआ है। विहिप ने विरोध में रैली निकाली और पुतले के मुंह पर गोबर पोतकर जलाया।
विज्ञापन
विहिप ने विरोध रैली निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन लोगों को दुर्गंध पसंद है, वे गौशाला बनाते हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,सांसद अखिलेश यादव के दिए गए इस तरह के बयान का असर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को देखने को मिला। भारतीय गौवंश रक्षण एवं संवर्धंन परिषद मध्य भारत प्रांत विश्व हिंदू परिषद ने जोरदार विरोध जताया। भोपाल नाके पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव के पुतले पर गोबर और गौमूत्र पोतने के बाद जूतों से पुतले को मारकर आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद पुतले पर पेट्रोल डालकर जला दिया।

विज्ञापन


भारतीय गौवंश रक्षण एवं संवर्धंन परिषद मध्य भारत प्रांत विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि सांसद अखिलेश यादव द्वारा सार्वजनिक रूप से अत्यंत आपत्तिजनक एवं निंदनीय बयान देकर गौ माता और हिंदू धर्म, सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं का घौर अनादर अपमान किया है। सनातन धर्म में गाय केवल एक पशु नहीं, अपितु मातृ स्वरूपा एवं पूजनीय है। गौशालाएं हमारी श्रद्धा, सेवा एवं भक्ति का प्रतीक हैं, जो हजारों वर्षो से भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रही हैं। ऐसे में, किसी भी व्यक्ति, विशेष रूप से एक जनप्रतिनिधि, द्वारा इस प्रकार की असंवेदनशील, तुच्छ एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी न केवल अक्षम्य है, बल्कि देश की धार्मिक एवं सामाजिक एकता के लिए भी घातक है।

यह भी पढ़ें: अमरवाड़ा में तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन


अखिलेश यादव की संसद सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए
भारतीय गौवंश रक्षण एवं संवर्धंन परिषद मध्य भारत प्रांत विश्व हिंदू परिषद तत्काल अखिलेश यादव द्वारा दिए गए इस अपमानजनक बयान पर संज्ञान लेकर कठोर कानूनी कार्रवाई करने,उनकी संसद सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने और भविष्य में कोई भी व्यक्ति,गौ माता, हिंदू धर्म, या किसी भी धार्मिक आस्था का अपमान करने का दुस्साहस करने वाले व्यक्ति पर एनएसए लगाने की मांग केंद्र सरकार से करता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय की कक्षा तीसरी में कुछ स्थान रिक्त, 11 अप्रैल तक किए जा सकते हैं आवेदन

विरोध रैली निकालकर विहिप ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विरोध रैली निकालकर विहिप ने राष्ट्रपति द्रोपती मुर्म के नाम का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन देते समय भारतीय गौवंश रक्षण एवं संवर्धन परिषद मध्य भारत प्रांत विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार शाही,जिला गौ रक्षा प्रमुख जितेन्द्र नरोलिया, विश्वहिंदू परिषद जिला मंत्री राकेश कुमार विश्वकर्मा, महेश मेवाड़ा, जिला कोषाध्यक्ष जिला मार्गदर्शक पं मोहितराम पाठक, आशीष सिसोदिया जिला सहसंयोजक नगर अध्यक्ष परमवीर जाट, नगर उपाध्यक्ष आशीष कुशवाह, नगर मंत्री यज्ञशज आदि सहित अनेक शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें