फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में हसनपुर तिनोनिया के सरपंच की मौत

Thu, 25 May 2023 11:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

हसनपुर तिनोनिया के युवा सरपंच रामस्वरूप ठाकुर की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मोटर साइकिल से श्यामपुर आ रहे हसनपुर तिनोनिया के युवा सरपंच की बाइक को एक ट्रक ने कुचल दिया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सरपंच को एंबुलेंस से भोपाल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने सरपंच को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
अहमदपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर तिनोनिया के सरपंच रामस्वरूप ठाकुर बुधवार को अपने गांव से श्यामपुर की तरफ छतरी रोड से आ रहे थे। इसी दौरान अहमदपुर थाना क्षेत्र के छतरी खाईखेड़ा मुख्य मार्ग पर छतरी की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल होने पर ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए रामस्वरूप ठाकुर को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें