फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: एडवोकेट के पुतले को फांसी दी फिर जूते मारकर जलाया, लव जिहाद का लगाया आरोप

Thu, 27 Feb 2025 06:20 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

लव जिहाद के आरोपी एडवोकेट जी.एम. खान के पुतले को जलाने से पहले चौराहे पर फांसी पर लटकाया गया। पुतले को जूते से मारा गया। पुतला दहन में शामिल महिलाओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
सीहोर। लव जिहाद को लेकर एडवोकेट के पुतले का किया दहन - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लव जिहाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल एक बार फिर आक्रोशित नजर आए। गैर-मुस्लिम महिला को प्रेम जाल में फंसा कर लव जिहाद को अंजाम देने वाले आरोपी एडवोकेट के पुतले को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित सकल हिंदू समाज ने शहर के बड़ा बाजार में सांकेतिक फांसी दी और आरोपी के पुतले को जूते मारकर जलाया।

विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी, कस्बा सीहोर निवासी एडवोकेट जीएम खान को गिरफ्तारी से बचाने के लिए डॉक्टरों द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती करने और पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने को लेकर भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

लव जिहाद के आरोपी एडवोकेट जी.एम. खान के पुतले को जलाने से पहले चौराहे पर फांसी पर लटकाया गया। पुतले को जूते से मारा गया। पुतला दहन में शामिल महिलाओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में महिलाएं और कार्यकर्ता लव जिहाद के विरोध में तख्तियां लेकर शामिल हुए और विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रांत गौ रक्षा उपाध्यक्ष अजीत शुक्ला, जिला मंत्री राकेश कुमार विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष महेश मेवाड़ा, जिला सह संयोजक आशीष सिसोदिया, जिला सेवा प्रमुख डॉक्टर गगन नामदेव, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका नीलू चौहान, जिला बाल उपासना प्रमुख अनिरुद्ध प्रताप सिंह चौहान, जिला गोरक्षा प्रमुख जितेंद्र नारोलिया, नगर अध्यक्ष परमवीर जाट, नगर उपाध्यक्ष आशीष कुशवाह, नगर मंत्री यज्ञशजी, नगर सह मंत्री गिरीश पाठक, नगर संयोजक प्रभात मेवाड़ा, नगर सुरक्षा प्रमुख शुभम मालवीय, नगर गो रक्षा प्रमुख रोहन यादव, सह सुरक्षा प्रमुख भगवान कुशवाहा, दीपक चेतन वर्मा सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता और नागरिक शामिल रहे।

गौरतलब है कि हाल ही में सीहोर कोर्ट के एक वकील जी.एम. खान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी वकील एक महिला का पिछले 15 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला जब भी विवाह की बात कहती, एडवोकेट टाल देता। हाल ही में एडवोकेट ने महिला से विवाह करने के लिए धर्म परिवर्तन करने की शर्त रख दी। जब महिला ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया, तो आरोपी वकील ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें