फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: पुलिस को मिला संदिग्ध बांग्लादेशी, 15 साल पहले फर्जी डॉक्यूमेंट से आया था भारत

Mon, 28 Apr 2025 08:41 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर पुलिस ने संदिग्ध बांग्लादेशी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह बांग्लादेशी बीते 15 साल पहले फर्जी डॉक्यूमेंट से भारत आया था।
विज्ञापन
थाना कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश भर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। सीहोर में भी कोतवाली थाना पुलिस ने सीहोर में बरसों से रह रहे एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद सिराज अपने परिवार के साथ सालों से सीहोर में रह रहा था। वह यहां पर मजदूरी करता था। फिलहाल एक रेस्टोरेंट में कार्य कर रहा था।

विज्ञापन


सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद सिराज लगभग 15 वर्ष पहले फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर भारत आया था। वह वर्षों से सीहोर में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा है एवं उसके एवं परिवार के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस ने विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर मिला छात्रा का शव, हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


सीहोर का बनवा लिया आधार कार्ड और समग्र आईडी
कोतवाली थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद सिराज के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद इरशाद ने वर्ष 2020 में फर्जी तरीके से सीहोर का आधार कार्ड और समग्र आईडी भी बनवा लिया था। उसने खुद के साथ अपनी पत्नी एवं बच्चों का भी आधार कार्ड बनवा रखा था। कोतवाली थाना पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोहम्मद इरशाद के साथ में और भी कई लोग सीहोर नगर सहित जिले में हो सकते हैं। फिलहाल मामला जांच में है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विदेशी करेंसी के नोटों से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन

जिलेभर में की जा रही जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने बताया कि जिलेभर में विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेजों की जांच निरंतर की जा रही है। जिले के सभी थानों को भी निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, साथ ही ऐसे नागरिक जो बाहर से आ रहे हैं उनके दस्तावेजों की भी जांच करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें