फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: टेंट हाउस पर किया पथराव, विरोध करने पर दलित व्यक्ति को लाठियों से पीटा, मुकदमा दर्ज

Fri, 20 Sep 2024 03:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

जमोनिया में बुधवार रात को दो लोगों ने एक दलित व्यक्ति की दुकान पर पथराव किया। जब उसने इसका विरोध किया तो जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए लाठी और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में जातीय हिंसा और भेदभाव के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दलित और आदिवासी समुदाय के लोगों को जातीय हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। मंडी थाने के तहत आने वाले गांव जमोनिया में बुधवार रात को दो लोगों ने एक दलित व्यक्ति की दुकान पर पथराव किया और फिर जब उसने इसका विरोध किया तो जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए लाठी और डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


इस हमले में व्यक्ति को गंभीर चोट आई है, उसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात की है। मंडी थाने के तहत आने वाले ग्राम जमोनिया टैंक में रहने वाले भगवान सिंह अहिरवार की टेंट हाउस की दुकान पर गांव के ही युवक गोलू ठाकुर और मनीष मीना ने पथराव कर दिया। इसका विरोध भगवान सिंह और उसके पिता राम सिंह अहिरवार ने किया तो दोनों को आरोपियों ने लाठियों से हमला कर दिया।

इसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बीएनएस और ऐट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में मंडी थाना प्रभारी माया सिंह का कहना है कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें