फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: बुधनी में तेज रफ्तार डंपर का कहर, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

Wed, 01 Jul 2026 04:47 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर के बुधनी क्षेत्र में तालपुरा जोड़ पर तेज रफ्तार डंपर ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में चार वर्षीय तनीश कीर की मौत हो गई, जबकि मनीषा कीर और प्राची कीर गंभीर रूप से घायल होकर नर्मदापुरम रेफर की गईं। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डंपर ने तीन लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के बुधनी थाना क्षेत्र में तालपुरा जोड़ पर बुधवार को हुआ सड़क हादसा पूरे क्षेत्र को झकझोर गया। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। डंपर और बाइक की टक्कर के बाद चार वर्षीय मासूम और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि पिता जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर मिट्टी-पत्थर से भरा एक डंपर बुधनी की ओर से तालपुरा जोड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान डंपर चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। पीछे से आ रही बाइक चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और बाइक सीधे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद स्थिति और भयावह हो गई जब डंपर चालक ने वाहन रिवर्स कर दिया। इसी दौरान बाइक पर सवार चार वर्षीय तनिष्क कीर डंपर की चपेट में आ गया। मासूम को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चे की दर्दनाक मौत ने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया। तनिष्क अपने माता-पिता के साथ बाइक पर सवार था। वह ग्राम जाजना, तहसील बुधनी का निवासी था। एक पल में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

ये भी पढ़ें- पत्नी ने शराबी पति को खंभे पर रस्सी से बांधा, फिर मुंह पर टेप चिपकाकर पीटा भी; आंदोलन में डाल रहा था खलल
विज्ञापन


मां ने अस्पताल में तोड़ा दम, पिता की हालत गंभीर
हादसे में तनिष्क की मां प्राची और पिता मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए मधुबन अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया। इलाज के दौरान प्राची की हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई। वहीं मनीष का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस और एम्बुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। डंपर को जब्त कर लिया गया है। मृत मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधनी सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में शोक और चीख-पुकार का माहौल बन गया।
विज्ञापन


कड़ी कार्रवाई की मांग
इस हृदयविदारक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की लापरवाही और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि तालपुरा जोड़ जैसे व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों को न्योता दे रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएं। बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में एक मासूम की मौके पर मौत हुई थी, जबकि घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल पुरुष का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें