सीहोर की शिक्षिका को पाकिस्तानी सेना के पक्ष में वीडियो शेयर करना महंगा पड़ गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहतवाड़ा की शिक्षिका शहनाज परवीन को जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने निलंबित कर दिया है।
जावर निवासी शिक्षिका शहनाज परवीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहतवाड़ा हाई स्कूल में तैनात है। शिक्षिका शहनाज परवीन द्वारा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के पक्ष में पोस्ट किया था, जिसमें यह बोला गया है कि पाकिस्तानी सैनिकों को अल्लाह अच्छा रखे। शिक्षिका शहनाज परवीन द्वारा धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 का उल्लंघन किया गया, जिसके अनुसार कोई भी व्यक्ति अथवा संस्थाएं सोशल मीडिया (फेस बुक, वाट्सएप, इन्सटाग्राम, एक्स, ट्विटर आदि) पर ऐसी कोई भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाएं, पोस्ट, वीडियो, रील्स को अपलोड एवं फार्वड या वायरल नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें -
एसिड अटैक करने वाले दो सगे भाइयों को दस-दस साल की सजा, मामूली बात पर फेंक दिया था तेजाब
इसके संबंध में बीते दिवस बजरंग दल की ओर से शिक्षा विभाग में याचिका भी दायर की गई थी। शिक्षा विभाग के डीईओ संजय सिंह तोमर ने शिक्षिका के इस कृत्य को कदाचरण मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। इस दौरान शिक्षिका परवीन का मुख्यालय निलंबन अवधि में इछावर रहेगा।
ये भी पढ़ें -
इंदौर-बुधनी रेल परियोजना के लिए प्रशासन सख्त, 29 किसानों की खड़ी मूंग फसल पर चला दी जेसीबी
दो सप्ताह पहले भी आया था एक वीडियो
ज्ञात रहे करीब दो सप्ताह पहले सीहोर जिले के आष्टा में एक मुस्लिम युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पर विवादित पोस्ट कर मामला गरमा दिया था। अलीपुर आष्टा निवासी शोएब सिद्दीकी पिता मुबीन सिद्दीकी 20 साल ने अपने इंस्ट्राग्राम आईडी पर पाकिस्तान के समर्थन में रील वीडियो अपलोड कर विवादित पोस्ट कर डाली थी। इसके बाद से शहर सहित जिले भर से युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उतने लगी थी। हिंदू संगठन सहित नागरिक युवक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे थे। मामले की गंभीरता देख सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला पर आष्टा की पार्वती पुलिस हरकत में आई और महज कुछ घंटों में ही युवक को पुलिस ने पकड़ लिया था।