फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: राहुल का होगा इलाज और विष्णु के लिए आएंगे भोपाल से इंजेक्शन, लोगों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्याएं

Tue, 11 Feb 2025 09:50 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

राहुल का इलाज होगा और विष्णु के लिए भोपाल से इंजेक्शन मंगाए जाएंगे। सीहोर जिले से आए 77 नागरिकों ने कलेक्टर को अपनी-अपनी समस्याएं बताई।
विज्ञापन
कलेक्टर बालागुरु जनसुनवाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर बालागुरु के समक्ष पहुंचे राहुल का अब जिला अस्पताल में पूरा इलाज होगा और विष्णु के लिए भोपाल से इंजेक्शन आएंगे। दरअसल, जनसुनवाई में पहुंचे 36 वर्षीय राहुल विश्वकर्मा को कई बीमारियां हैं। राहुल द्वारा इलाज के लिए मदद की गुहार लगाने पर कलेक्टर बालागुरु के ने जनसुनवाई में उपस्थित सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया को राहुल के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कलेक्टर बालागुरु के के निर्देशानुसार सीएमओ ने राहुल को जनसुनवाई से ही अस्पताल में भर्ती करने के लिए भिजवा दिया और समुचित इलाज के लिए आश्वत किया। जनसुनवाई में पुत्र विष्णु को लेकर पहुंची सीहोर निवासी श्रीमती लीना शर्मा ने बताया कि उनके बीमार पुत्र को विशेष प्रकार के इंजेक्शन की आवश्यकता है। इस पर कलेक्टर बालागुरु के के निर्देश पर सीएमएचओ द्वारा विष्णु के लिए एम्स भोपाल से इंजेक्शन मंगाए जाएंगे। समस्या का समाधान होने पर लीना शर्मा ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया।

इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन के समक्ष पहुंची। दोराहा निवासी कला बाई ने वृद्धावस्था पेंशन की मांग की। डॉ नेहा जैन ने सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक को पात्रतानुसार पेंशन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम सागोनी निवासी पर्वत सिंह वर्मा ने बताया कि 21 जनवरी को खेत में काम कर रहे उनके पुत्र सुनील पर तेंदुए ने हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है और आज भी उसका इलाज चल रहा है। उनके द्वारा इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग पर कलेक्टर बालागुरु के ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कलेक्टर बालागुरु के जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन सहित सभी विभागों के जिला अधिकारियों ने जिले भर से आए 77 नागरिकों की समस्याएं सुनी और निराकरण करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें