फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: महादेव की होली की तैयारियां तेज, पंडित प्रदीप मिश्रा भक्त-हुरियारों के साथ खेलेंगे रंग गुलाल

Mon, 10 Mar 2025 09:17 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में महादेव की होली 15 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। पंडित प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में विशाल चल समारोह श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगा। समारोह में आदिवासी कलाकारों के नृत्य, गुलाल और फूलों का आयोजन होगा। भक्त महादेव का आशीर्वाद लेकर होली खेलेंगे। 
विज्ञापन
सीहोर। पंडित प्रदीप मिश्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महादेव की होली इस वर्ष 15 मार्च शनिवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर सीहोर नगर में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में महादेव की होली पर विशाल चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगा। इसमें बड़ी संख्या में सीहोर सहित देशभर के भक्त और हुरियारे सम्मिलित रहेंगे।

विज्ञापन


महादेव का आशीर्वाद अवश्य लें- पंडित मिश्रा
पंडित मिश्रा ने परम्पराओं को पुन: जीवित करते हुए सभी भक्तों से होली के दूसरे दिन भगवान महादेव का आशीर्वाद लेने की बात कही है। गत कुछ वर्षों से महादेव की होली की परम्परा शुरू करते हुए आपने कहा है कि पहले दिन गमी की होली के बाद हमें दूसरे दिन सबसे पहले भगवान महादेव के साथ होली खेलना चाहिए। उन्हें रंग-अबीर- गुलाल लगाकर, एक लोटा सुगंधित केसरिया जल चढ़ाकर उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए ताकि वर्ष भर परिवार खुशहाल रहें। इसके बाद सबके साथ होली खेलना चाहिए।

बाजार से निकलेगा चल समारोह
इस वर्ष भी पारम्परिक रूप से महादेव की होली पर विशाल चल समारोह प्रात: 9 बजे से श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगा। जो बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर जाकर समाप्त होगा। पंडित प्रदीप जी मिश्रा भगवान भोलेनाथ को केसरिया सुगंधित जल चढ़ाकर भोलेनाथ से सभी भक्तों और देश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगेगे।
विज्ञापन


आदिवासी कलाकार रहेंगे आकर्षण
श्री विट्ठलेश सेवा समिति के प्रमुख पंडित समीर शुक्ला और विनय मिश्रा ने बताया कि महादेव की होली चल समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष अनेक नृत्य करती आदिवासी कलाकारों की मण्डलियॉ सहित गुलाल उड़ाती मशीनें और भी अनेक आकर्षण रहेंगे।

चल समारोह में पानी नहीं सिर्फ गुलाल और फूल
विट्ठलेश सेवा समिति और छावनी उत्सव समिति ने हुरियारों और शहर की सभी स्वागत समितियों, भक्तों से विनम्र निवेदन किया है कि महादेव की होली में बाहर से बड़ी संख्या में भक्तजन आते हैं। इसलिये पानी नहीं बल्कि सिर्फ गुलाल और फूलों की वर्षों से स्वागत करें ताकि चल समारोह में सम्मिलित लोग उसका भरपूर आनन्द उठा सकें। 

 

सीहोर। पंडित प्रदीप मिश्रा

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें